Dhurandhar 2 Trailer: कब रिलीज होगा धुरंधर 2 का ट्रेलर? फैंस को है इंतजार

Dhurandhar 2 Trailer: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब धुरंधर 2 पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बीच धुरंधर के ट्रेलर को लेकर अपडेट सामने आया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Dhurandhar Trailer: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस मूवी ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए और दुनियाभर में गर्दा उड़ा दिया। अब सभी की नजरें धुरंधर के सीक्वल पर टिकी हुई है। ये फिल्म 19 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले होली के दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला था। इस बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

dhurandhar 2 update

pic credit- dhurandhar film

धुरंधर 2 का ट्रेलर कब होगा रिलीज

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर इसके जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। पहले होली के दौरान ट्रेलर रिलीज होने की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैलीं, लेकिन मेकर्स ने उन्हें साफ तौर पर खारिज कर दिया था। अब नई रिपोर्ट के मुताबिक, इस जासूस-एक्शन फिल्म का ट्रेलर कल यानी 6 मार्च को रिलीज होगा। ट्रेलर के साथ ही मेकर्स एक नया पोस्टर भी शेयर करेंगे। बता दें कि यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण मेकर्स ने ऐसा फैसला लिया है। सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई थी कि क्या धुरंधर 2 भी डेट शिफ्ट करेगी। लेकिन मेकर्स ने रिलीज डेट नहीं बदली है, इसलिए धुरंधर 2 को अब बॉक्स पर कोई मुकाबला नहीं मिलेगा और यह क्लियर रन का फायदा उठा सकेगी।

End of Feed