Dhurandhar Trailer Fans Reaction: नो फ़िल्टर जस्ट फायर.... धुरंधर के ट्रेलर ने जनता के दिमाग को जकड़ा, जाने क्या कह रहे हैं फैंस

Dhurandhar Trailer Fans Reaction: धुरंधर का ट्रेलर रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस इस ट्रेलर का दिन-रात इंतजार कर रहे थे, अब इसे देखने के बाद फैंस के कलेजे में ठंडक मिली है। सोशल मीडिया पर लोगों ने धुरंधर को ट्रेंड बना दिया है। आइए बताते हैं क्या कह रहे हैं लोग

Dhurandhar Trailer Fans Reaction: इंतजार हुआ खत्म और रिलीज हो गया इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर। आदित्य धर( Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस दिन का फैंस को बेताबी से इंतजार था, जो अब जाकर पूरा हुआ। ट्रेलर में आपको फिल्म की कहानी की झलक ही नहीं पूरी कहानी देखने को मिलेगी। एक-एक किरदार से लेकर एक-एक कट तक हर चीज इस ट्रेलर में बड़े ध्यान से देखने वाली है। रणवीर सिंह( Ranveer Singh) -संजय दत्त( Sanjay Dutt) -अक्षय खन्ना ( Akshayee Khanna) और अर्जुन रामपाल( Arjun Rampal) के किरदारों ने ट्रेलर में जो जान डाली है, उसकी जमकर तारीफ हो रही है। 4 मिनट का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस ने इसे देख डाला और सोशल मीडिया पर अपने विचार भी शेयर कर दिए। ये ट्रेलर लोगों को कैसा लगा, आइए जानते हैं।

Dhurandhar Trailer Fans Reaction:

धुरंधर देखकर क्या कह रहे हैं फैंस

धुरंधर का ट्रेलर रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर छा गया। लोगों ने इसे इतना ट्वीट किया कि यह ट्रेंड में आ गया। रणवीर सिंह से लेकर सारा अर्जुन को लोगों ने आज का टॉप सर्च बना दिया। एक नजर फैंस के शेयर किए हुए ट्वीट पर डालते हैं।

End of Feed