Ranveer Singh पर FWICE ने लगाया बैन, मुश्किल में फंस गए 'धुरंधर'

Ranveer Singh in trouble: रणवीर सिंह बड़ी मुश्किल में घिर गए हैं। फिल्म डॉन 3 विवाद के बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए नॉन-कोऑपरेशन का फैसला लिया है।

Ranveer Singh in trouble: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि एक विवाद है। खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म डॉन 3 (Don 3) से दूरी बना ली, जिससे मेकर्स और इंडस्ट्री में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि फिल्म की तैयारियों पर पहले ही करोड़ों रुपये खर्च हो चुके थे। इसी बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन निर्देश जारी करने की बात कही है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-Ranveer Singh को 'शक्तिमान' बनते हुए नहीं देखना चाहते हैं Mukesh Khanna, बोले 'उसके चेहरे पर नेगेटिविटी...')

ranveer singh banned

रणवीर सिंह पर लग गया बैन (pic credit-instagram)

रणवीर सिंह पर लग गया बैन (pic credit-instagram)

रणवीर सिंह पर लग गया बैन

फेडरेशन के अनुसार, रणवीर सिंह ने फिल्म डॉन 3 की शूटिंग शुरू होने से महज 3 हफ्ते पहले खुद को प्रोजेक्ट से पीछे कर लिया था। इस मामले पर फेडरेशन ने उन्हें एक के बाद एक 3 रिमांडर नोटिस भेजे, लेकिन एक्टर की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के चीफ एडवाइजर और फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बताया कि इस मामले में उनकी रणवीर सिंह से बात हुई थी। उन्होंने कहा कि फिल्म डॉन 3 के निर्माता एक्सेल एंटरटेनमेंट के फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने फेडरेशन से संपर्क किया था, जिसके बाद रणवीर सिंह को नोटिस भेजा गया। अशोक पंडित के मुताबिक, फरहान अख्तर फिल्म की प्री-शूटिंग और तैयारियों पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च कर चुके थे, लेकिन रणवीर सिंह ने अब तक वह रकम वापस नहीं की है। इसी वजह से FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम सिर्फ रणवीर के लिए नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के सभी बड़े सितारों को एक संदेश देने के लिए उठाया गया है।

End of Feed