'Dhurandhar 2' की सक्सेस के बाद पत्नी दीपिका संग डोसा डेट पर निकले रणवीर सिंह, फोटोज हुईं वायरल

Ranveer-Deepika Out for Dosa Date: 'धुरंधर: द रिवेंज' की जबरदस्त सफलता के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ डोसा डेट एन्जॉय करते हुए देखा गया। इस दौरान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ फोटोज भी क्लिक कराईं।

Ranveer-Deepika Out for Dosa Date: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस मूवी की सफलता के बाद रणवीर सिंह सातवें आसमान पर हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' की धांसू सफलता के बाद रणवीर सिंह को हाल ही में अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ डोसा डेट एन्जॉय करते दिखाई, जिसकी पिक्स इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। तो चलिए रणवीर-दीपिका की इन पिक्स पर डालें एक नजर।

Ranveer-Deepika Out for Dinner Date

Pic Credit: Instagram

डिनर डेट एन्जॉय करते दिखाई दिए रणवीर-दीपिका

रेस्टोरेंट 'बेने बॉम्बे' ने इंस्टाग्राम रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स में रणवीर सिंह को ब्लैक टी-शर्ट, सफेद कैप और सनग्लासेज पहने हुए देखा जा सकता है। इस दौरान रणवीर सिंह स्माइल करते दिखाई दिए। रणवीर सिंह के साइड में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी ब्लैक टी-शर्ट में दिखाई दीं। उनके बाल जूड़े में बंधे हुए नजर आए और सनग्लासेज उनके हाथ में दिखाई दिए। उनके पीछे रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी खड़े थे। रेस्टोरेंट का स्टाफ ग्रुप फोटो के लिए उनके आस-पास इकट्ठा हुए दिखाई दिए। रणवीर-दीपिका की इन पिक्स को खूब पसंद किया जा रहा है। (इसे भी पढ़ें: Times Now Summit 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ, बताया शानदार फिल्म)

End of Feed