Mardaani 3 के साथ बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा करेंगी Rani Mukerji, कास्ट के लिए तलाश में जुटे मेकर्स

Rani Mukerji Mardaani 3 To Go On Floor Soon: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों को हैरान किया है। 'मरदानी' और 'मरदानी 2' की अपार सफलता के बाद अब रानी मुखर्जी 'मरदानी 3' के साथ बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं।

Rani Mukerji Mardaani 3 To Go On Floor Soon: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने अपनी फिल्म 'मरदानी' के साथ बॉक्स ऑफिस पर खूब झंडे गाड़े थे। इसके बाद उनकी 'मरदानी 2' भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। खास बात तो यह है कि इन दो फिल्मों के बाद अब रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) 'मरदानी 3' (Mardaani 3) के साथ बॉक्स ऑफिस पर धांसू एंट्री मारने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार हो चुकी है, साथ ही इसकी शूटिंग भी जल्द ही शुरू हो जाएगी।

End of Feed