Aditya Chopra mother Pamela Chopra death: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की सास और आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा ने 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब सोशल मीडिया पर फैंस परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं। उन्होंने YRF की कई फिल्मों में एक लेखक, ड्रेस डिजाइनर और सह-निर्माता के रूप में भी काम किया है। कुछ हफ़्ते पहले, पामेल को YRF पर द रोमैंटिक्स नाम की एक डॉक्यूमेंट्री में देखा गया था जिसमें उन्होंने अपने पति यथ चोपड़ा के सफर के बारे में बताया था। पामेल चोपड़ा के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री सदमें में है और चोपड़ा परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
Rani Mukherji mother in law pamela chopra passes away
बॉलीवुड में थी अलग पहचान
फिल्म मेकर यश चोपड़ा की पत्नी होने के साथ ही पामेला चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली थी। पामेल बेहतरीन सिंगर होने के साथ ही एक अच्छी लेखक भी थीं। वह फिल्म एंडस्ट्री में लगातार अपना योगदान दे रही थीं। रानी मुखर्जी के साथ भी उनके रिश्ता काफी चर्चा में रहता था। दोनों के बीच प्यार उनके फोटोज में ही साफ झलकता था। फिलहाल पामेला के निधन पर परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने भी अपनी मां पामेल के निधन पर रिएक्ट नहीं किया है।
हाल ही में बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां कमला छाबड़ा का निधन हो गया था, जिसके बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थीं।
