Randeep Hooda Transformation: वीर सावरकर बनने के लिए रणदीप हुड्डा ने आधा कर डाला शरीर, लोग बोले- 'ये है एक्टर'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 18, 2024, 07:47 PM IST

Randeep Hooda Transformation: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो खुद एक्टर ने ही शेयर किया है। इस फोटो में फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर के लिए एक्टर का जबरदस्त ट्रान्सफॉर्मेशन नजर आ रहा है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

Randeep Hooda Transformation: रणदीप हुड्डा की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। एक्टर रणदीप हुड्डा अब तक अपने करियर में ऐसे कई चैलेंजिंग रोल कर चुके हैं, जिनके चलते लोग उनके डेडीकेशन के फैन हो गए हैं। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है, जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। रणदीप हुड्डा का एक्टिंग को लेकर डेडीकेशन इस फोटो में साफ नजर आ रहा है, जो भी रणदीप हुड्डा के ट्रान्सफॉर्मेशन का फोटो देख रहा है, वह एक्टिंग की तारीख करने से नहीं थक रहा। रणदीप हुड्डा की इस फोटो में फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर के लिए एक्टर का जबरदस्त ट्रान्सफॉर्मेशन नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में एक्टर का वजन बिल्कुल कम होता दिख रहा है, बाल उड़े हुए हैं और बॉडी माने आधी भी नहीं रह गई है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

Randeep Hooda's Transformation For Veer Savarkar

Randeep Hooda's Transformation For Veer Savarkar

ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान रह गए लोग

रणदीप हुड्डा ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। स्वतंत्र वीर सावरकर फिल्म का डायरेक्शन भी रणदीप ने ही किया है, यह उनके एक डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का रोल निभाया है।

End of Feed