Randeep Lin Wedding Inside Story: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के वर्सेटाइल एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hodda) इन दिनों अपनी नई फिल्म जाट (Jaat) के लिए चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने खलनायक राणातुंगा का किरदार प्ले किया है। इस फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा को काफी तारीफें मिल रही हैं। फिल्म जाट के प्रमोशन के लिए रणदीप हुड्डा कई इंटरव्यूज दे रहे हैं, जिनके दौरान उन्होंने खुलासा किया है कि जब लिन लैशराम (Lin Laishram) के साथ उन्होंने शादी करने का फैसला लिया था तब उनका पूरा परिवार उनके खिलाफ हो गया था। रणदीप हुड्डा जाट समुदाय से आते हैं, जहां किसी दूसरी जाति में शादी करना वर्जित माना जाता है। हरियाणा के रहने वाले रणदीप हुड्डा ने बताया कि परिवार की रजामंदी न होने के बावजूद भी उन्होंने लिन के साथ घर बसाया और बाद में सभी ने उन्हें बहू के रूप में स्वीकार कर लिया।
रणदीप हुड्डा ने बताया, 'जब मैंने लिन के साथ शादी करने का फैसला लिया तब मुझे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था क्योंकि मैं जाट समुदाय से आता हूं और लिन मणिपुर की रहने वाली हैं। मेरे परिवार ने शुरुआत में मेरी शादी की खिलाफत की थी लेकिन बाद में वो मान गए। वक्त के साथ उनका गुस्सा दूर हो गया और उन्होंने लिन को बहू के रूप में स्वीकार कर लिया।'
लिन लैशराम से कैसे हुई रणदीप हुड्डा की मुलाकात
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की पहली मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप में हुई थी। रणदीप इस थिएटर ग्रुप में लिन के सीनियर थे और धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हो गई। रणदीप ने साल 2021 में इस दोस्ती पर प्यार की मुहर लगाई और लिन के बर्थडे पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की। कोरोना के दौरान ये दोनों काफी करीब आए और साथ में भी रहने लगे। इसके बाद रणदीप ने लिन के साथ शादी करने का फैसला लिया और 29 नवम्बर 2023 के दिन दोनों 7 जन्मों के बंधन में बंध गए।
