क्या Raha Kapoor के डाइपर चेंज करते है पापा Ranbir Kapoor? करीना कपूर खान के शो में दिया जवाब

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 14, 2023, 12:35 PM IST

Ranbir Kapoor Daughter Raha Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में वह करीना कपूर खान के शो में नजर आने वाले हैं। शो के प्रोमों में रणबीर कपूर कई खुलासे कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रणबीर कपूर हाल ही में करीना कपूर के शो में नजर आने वाले हैं।
  • बेटी राहा कपूर को लेकर भी रणबीर ने बड़ा खुलासा किया है।
  • इसके साथ ही अपनी शादी पर भी रणबीर ने खुलकर बात की है।

Ranbir Kapoor Daughter Raha Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkaar) को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। रणबीर और श्रद्धा कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में वह करीना कपूर खान के शो में नजर आने वाले हैं। शो के प्रोमों में रणबीर कपूर कई खुलासे कर रहे हैं। रणबीर कपूर अपनी शादी और बेटी राहा कपूर को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। करीना कपूर खान अपने भाई रणबीर कपूर ने कई मजेदार सवाल पूछती हैं, रणबीर जिनका खुलकर जवाब देते देखे जा सकते हैं। करीना, रणबीर से एक मजेदार सवाल पूछती हैं, क्या तुमने राहा का डाइपर चेंज किया है? आइए जानते हैं रणबीर ने इसका क्या जवाब दिया है।

Ranbir Kapoor on Raha Kapoor

Ranbir Kapoor on Raha Kapoor

राहा का डाइपर बदलते हैं रणबीर?

करीना कपूर खान के इस सवाल का जवाब देते हुए रणबीर कपूर ने कहा, 'हां मैंने एक बार राहा का डाइपर बदला है। लेकिन मैं अपनी बेटी के साथ ज्यादातर समय खेलने में ही बिताता हूं।' इसके साथ ही करीना, रणबीर से पूछती है। आपको कब पता चला था कि आलिया के साथ पूरी जिंदगी दाल चावल था सकते हो? इसका मजेदार जवाब देते हुए रणबीर कपूर कहते हैं, 'इसका क्रेडिट मुझे लेना पड़ेगा कि मैं एक बेहतरीन पति हूं।' करीना कपूर खान, रणबीर से सवाल करती हैं कि आपने अपनी लाइफ मैं कितना झूठ और मक्कारी की है? जिसपर हंसते हुए रणबीर कहते हैं, 'तुम्हें सब पता है ना।'

End of Feed