Ramayana Event: रणबीर कपूर और यश ने कंटेंट क्रिएटर्स से की मुलाकात, वायरल हुई एक-एक तस्वीर

Ramayana Event: हाल ही में फिल्म रामायण को लेकर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रणबीर कपूर, यश और 150 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स शामिल हुए।

Ramayana Event: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की हर नई अपडेट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है। कुछ समय पहले फिल्म से रणबीर कपूर का भगवान राम वाला लुक सामने आया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। भगवान राम के अवतार में रणबीर बेहद दिव्य नजर आए। इसी बीच फिल्म को लेकर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रणबीर कपूर, यश और 150 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स शामिल हुए। इस इवेंट में फिल्म से जुड़े कई खास अपडेट और एक्सक्लूसिव झलकियां भी साझा की गईं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-नितेश तिवारी को रामायण के इस सीन ने किया इमोशनल, नहीं रोक पाए अपने आंसू)

Ramayana movie

'रामायण' के इवेंट में शामिल हुए रणबीर-यश (pic credit- twitter)

'रामायण' के इवेंट में शामिल हुए रणबीर-यश (pic credit-twitter)

'रामायण' के इवेंट में शामिल हुए रणबीर-यश

फिल्म 'रामायण' साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनी हुई है। रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे और सनी देओल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में रणबीर कपूर और यश ने 150 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स के साथ एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस खास इवेंट की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिएटर्स को फिल्म के सेट, विशाल प्रोडक्शन स्केल और कुछ खास किरदारों की झलक दिखाई गई। हालांकि भगवान हनुमान के लुक को अभी भी सीक्रेट रखा गया है।

End of Feed