Love and War V/S Ramayana Part 1: बीच मझदार में अटकीं रणबीर कपूर की फिल्मों की रिलीज डेट, संजय लीला भंसाली से कर रहे रिक्वेस्ट

Love and War V/S Ramayana Part 1: साल 2026 रणबीर कपूर के लिए बहुत खास है। उनकी दो बिग बजट फिल्में रिलीज हो रही हैं। ये दोनों ही मूवीज उनके करियर के लिए बड़ा कदम है। अब इन दोनों की रिलीज डेट को लेकर रणबीर परेशान नजर आ रहे हैं। इस बारे में उन्होंने संजय लीला भंसाली से बात की है।

Love and War V/S Ramayana Part 1: एनिमल स्टार रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। एनिमल मूवी के जबरदस्त हिट होने के बाद फैंस को रणबीर की अपकमिंग मूवीज का इंतजार है। उनकी लिस्ट में बैक टू बैक दो फिल्में हैं। ये दोनों ही फिल्में अगले साल रिलीज होने वाली हैं। दोनों फिल्में बिग बजट और बिग स्टारकास्ट के साथ हैं। ये फिल्में हैं लव एंड वॉर( Love and War) और रामायण पार्ट 1( Ramayana Part 1) । अब खबर सामने आई है कि रणबीर कपूर अपनी इन दोनों फिल्मों की रिलीज के बीच कम से कम 4 महीने के गैप चाहते हैं। रणबीर की डिमांड है कि लव एंड वॉर पहले रिलीज हो जाए। उनके इस ख्याल पर संजय लीला भंसाली ने क्या कहा, आइए आपको बताते हैं।

Love and War V/S Ramayana Part 1

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर ने लव एंड वॉर( Love and War) की रिलीज डेट को रामायण पार्ट 1( Ramayana Part 1) की रिलीज डेट से करीब 4 महीने पहले रखने की डिमांड की है। निर्माता संजय लीला भंसाली से बात करते हुए, रणबीर कपूर ने कहा कि वह दोनों फिल्मों के बीच करीब 4 महीने का गैप चाहते हैं। रामायण पार्ट 1 पहले ही दिवाली रिलीज के लिए तैयार है, इसलिए रणबीर कपूर ने रिक्वेस्ट की है कि लव एंड वॉर जून 2026 में रिलीज हो जाए ।

End of Feed