'रामायण' करने के लिए रणबीर कपूर ने छोड़ दिया था नॉन-वेज, 'Dining With the Kapoors' में सच्चाई देख भड़के फैन्स

Ranbir Kapoor Troll for Eating Non-Veg: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाने के दौरान रणबीर कपूर ने यह दावा किया था कि वो इस किरदार के लिए नॉन-वेज और अल्कोहल छोड़ रहे हैं। जानिए क्यों अब रणबीर कपूर को लोगों ट्रोल किया जा रह है।

Ranbir Kapoor Troll for Eating Non-Veg: मशहूर निर्माता-निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) के लिए रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका के लिए फाइनल किया गया। 'रामायण' की शूटिंग शुरू करते वक्त रणबीर कपूर ने क्लेम किया था कि वो नॉन-वेज फूड और अल्कोहल को त्याग रहे हैं। रणबीर कपूर ने जब अपना लाइफस्टाइल बदला को फैन्स ने भी उनकी खूब तारीफ की लेकिन अब एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है, जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) नॉन-वेज खाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब फैन्स ने भी रणबीर कपूर को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Ranbir Kapoor

Pic Credit: Instagram

नॉन-वेज खाने की वजह से ट्रोल हुए रणबीर कपूर

एक नया वीडियो सामने आया है जिसने रणबीर कपूर द्वारा किए गए दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह वीडियो हाल ही में रिलीज हुए "डाइनिंग विद द कपूर्स" से लिया गया है। यह राज कपूर की 100वीं जयंती को लेकर बनाया गया है। वीडियो में अरमान जैन टेबल पर मौजूद पूरे कपूर परिवार को फिश करी राइस और जंगली मटन परोसते हुए दिखाई दे रहे हैं। डाइनिंग टेबल पर रणबीर कपूर के साथ उनकी मां नीतू कपूर, बहन करीना कपूर-करिश्मा कपूर,रीमा जैन, सैफ अली खान और कपूर खानदान के कई मेंबर्स नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने रणबीर कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

End of Feed