Ranbir Kapoor on Raha Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की आखिरी दो फिल्में ब्राह्मस्त्र और तू झूठी मैं मक्कार हिट साबित हुई हैं। जिसके साथ ही अब उनकी अपकमिंंग मूवी एनिमल को लेकर भी काफी हाइप बनी है, जो 1 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। रणबीर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) का चेहरा अभी तक रिवील नहीं किया है। अब रणबीर ने राहा को लेकर बातचीत की है, एक्टर ने खुलासा किया कि अब राहा बोलने भी लगी है। इसी के साथ ही रणबीर के फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर भी सामने आ गई है।
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
यह भी पढ़ें- Bishan Singh Bedi Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए बिशन सिंह बेदी, परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
एक्टर ने राहा कपूर के साथ समय बिताने के चलते अपने फिल्मी करियर ये ब्रेक लेने का फैसला किया है। रणबीर 6 महीनों तक खुद को शूटिंग से दूर रखने वाले हैं। आइए रणबीर कपूर के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।
'अब मुझे राहा के साथ और वक्त बिताना है'
Zoom के साथ बातचीत में रणबीर ने कहा, 'जब राहा पैदा हुई थी, तब मेरा शूटिंग शेड्यूल काफी टाइट था। मैं अपने बेटी को ज्यादा वक्त नहीं दे पा रहा था। हालांकि अब मैंने मूवीज से 6 महीने का ब्रेक लिया है, ताकी मैं अपनी बेटी के साथ और वक्त बिता सकूं।'
इसी के साथ ही रणबीर ने कहा, 'राहा ने अब बोलना भी शुरू किया है, वो मां और पा बोलने की कोशिश करती है। अब मैं अपना ज्यादा से ज्यादा समय बेटी के साथ ही बिताने की कोशिश करूंगा।'
