RK स्टूडियोज से डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे रणबीर कपूर, री-लॉन्च में मिलेगा दीपिका पादुकोण का साथ

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 31, 2025, 09:02 PM IST

Ranbir Kapoor RK Studios: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने एक्टिंग की दुनिया में जलवा दिखाने के बाद अब अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू के लिए कमर कस ली है। इसके लिए वो अपने दादाजी राज कपूर (Raj Kapoor) के RK स्टूडियो को री-लॉन्च करने जा रहे हैं। जिसमें रणबीर कपूर को इन स्टार्स का साथ मिल रहा है।

Ranbir Kapoor RK Studios: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर खबरों में बने हुए हैं। रणबीर कपूर एक के बाद एक धांसू फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाले हैं। रणबीर कपूर की इन अपकमिंग फिल्मों से जुड़े अपडेट भी सामने आ रहते हैं। लेकिन इन सब के बीच रणबीर कपूर से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही हैं, जिसने लोगों का दिल खुश कर दिया है। रणबीर कपूर ने अपने दादाजी राज कपूर (Raj Kapoor) के RK स्टूडियोज को री-लॉन्च करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद बी-टाउन में हलचल मच गई है।

Ranbir Kapoor RK Studios

Image Source: IMDb

रणबीर कपूर करने जा रहे है ये काम

एक्टर रणबीर कपूर एक बार फिर से खबरों में आ गए है। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि रणबीर कपूर रणबीर कपूर ने अपने दादाजी राज कपूर के RK स्टूडियोज को दोबारा लॉन्च करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये री-लॉन्च न सिर्फ नॉस्टैल्जिया का डोज देगा, बल्कि मॉडर्न टच के साथ नई फिल्में प्रोड्यूस करेगा। रणबीर कपूर खुद डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले हैं यानी पहली बार कुर्सी संभालेंगे। कई स्क्रिप्ट्स शॉर्टलिस्ट हो चुकी हैं और प्रोडक्शन जल्द शुरू हो सकता है। स्टूडियो में ऑफिस स्पेस और स्क्रीनिंग रूम भी बनेंगे ताकि ये क्रिएटिव हब बन जाए। इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक रणबीर कपूर ने इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

End of Feed