Ranbir Kapoor on Brahmastra Part Two – Dev: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अक्सर अपने लुक्स के चलते चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ मुंबई में मीडिया से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2-देव' (Brahmastra Part Two – Dev) कब शुरू होगी, इस बारे में बड़ा खुलासा किया। जूम ने मीट एंड ग्रीट सेशन में हिस्सा लिया था। रणबीर कपूर ने फैन्स की बेताबी को ध्यान में रखते हुए बताया कि 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' का प्री-प्रोडक्शन 'वॉर 2' के बाद शुरू होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि अयान मुखर्जी इन दिनों 'वॉर 2' के निर्देशन में व्यस्त हैं।
'ब्रह्मास्त्र पार्ट टू- देव' को लेकर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'ब्रह्मास्त्र पार्ट टू- देव' को लेकर किए गए सवाल पर रणबीर कपूर ने कहा, 'सभी जानते हैं कि अयान मुखर्जी इस समय 'वॉर 2' पर काम कर रहे हैं। 'वॉर 2' की रिलीज के बाद अयान जल्द से जल्द 'ब्रह्मास्त्र 2' का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू कर देंगे। हमें इसके बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है। उम्मीद है कि हम जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र 2' के बारे में कुछ बड़ा अपडेट शेयर करेंगे।' इसके अलावा आलिया भट्ट ने कन्फर्म कर दिया है कि वो कान्स 2025 में डेब्यू करेंगी।
आलिया भट्ट ने अपना 32वां जन्मदिन भी मीडिया के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने केक भी काटा। बता दें आलिया भट्ट का जन्मदिन 15 मार्च को है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही साथ में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं।
