Sanjay Leela Bhansali की Love & War के लिए रणबीर कपूर ने रखा नया लुक? फैंस बोले- 'अब गदर मचेगा..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 1, 2024, 09:26 AM IST

Sanjay Leela Bhansali's Love & War: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर की अनाउंसमेंट कर दी है। जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर अभी से ही काफी बज बना हुआ है। आइए इस अपडेट पर नजर डालते हैं।

Sanjay Leela Bhansali's Love & War: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) की अनाउंसमेंट कर दी है। यह फिल्म क्रिसमस 2025 में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर अभी से ही काफी बज बना हुआ है। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद यह संजय लीला भंसाली की पहली फिल्म रिलीज होगी। फिल्ममेकर के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए फैंस ने इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें लगाई हुई हैं। मूवी के दमदार स्टारकास्ट ने फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज कर दी है। अब सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का नया लुक बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed