Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Video: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर आज अपना बर्थडे धूमधाम से मना रहे हैं। इस खास मौके पर रणबीर कपूर को फैंस दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। रणबीर कपूर ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। उनकी एक्टिंग ने सभी का दिल जीता है। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार रणबीर को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच आलिया भट्ट ने भी रणबीर कपूर के लिए कुछ खास प्लान किया है। रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
Pic Credit- Viral Bhayani instagram
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का वीडियो आया सामने
विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कार में बैठते दिखाई दे रहे हैं। कार में बैठने के दौरान रणबीर कपूर ने पैप्स को हाय किया है। रणबीर कपूर का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोगों का ये मानना है कि बर्थडे वाले दिन रणबीर कपूर अपनी वाइफ आलिया के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जा रहे हैं। रणबीर के बर्थडे को खास बनाने के लिए आलिया भट्ट ने पूरी तैयारी कर ली है। मालूम हो कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। रणबीर और आलिया को साथ देख लोग गदगद हो जाते हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुई, जब रणबीर ने फ्लाइट में आलिया के साथ फ्लर्ट किया, जिसके बाद उनकी दोस्ती और फिर शादी हुई और उन्होंने साल 2022 में एक बेटी, राहा को जन्म दिया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। एक्टर रणबीर कपूर, नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण पार्ट 1 और 2' में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगें। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2026 और दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज होगा। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
