3 बब्बर शेरों के सामने Ranbir Kapoor ने Alia को किया था प्रपोज, बोले- 'मेरी शेरनी सामने खड़ी थी'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 29, 2026, 12:08 PM IST

Ranbir Kapoor on Love Story: रणबीर कपूर ने पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को प्रपोज करने का दिलचस्प किस्सा सुनाया है। उनकी ये कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी हंस पड़े।

Ranbir Kapoor on Love Story: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। इसी बीच रणबीर कपूर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (Kaun Banega Crorepati 18) पहुंचे। इस दौरान रणबीर कपूर ने कई खुलासे किए। सबका ध्यान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की लव स्टोरी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्से ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं रणबीर कपूर ने क्या खुलासा किया।

Ranbir Kapoor on Love Story

जंगल में आलिया को शादी के लिए रणबीर कपूर ने ऐसे किया था प्रपोज, पास में थे 3 शेर; अमिताभ भी रह गए हैरान (Image Source: Alia Bhatt Instagram)

जंगल में प्रपोज करने का बनाया था प्लान

रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने साल 2022 में केन्या के मसाई मारा (Maasai Mara) में आलिया भट्ट को प्रपोज किया था। इसके लिए उन्होंने पहले से ही अपने गाइड और ड्राइवर को बता दिया था कि वे जंगल के बीच किसी जगह गाड़ी रोक दें। रणबीर अपने साथ अंगूठी भी लेकर गए थे और उन्होंने सोचा था कि वह घुटनों पर बैठकर आलिया को प्रपोज करेंगे। साथ ही उन्होंने गाइड और ड्राइवर से दूर से इस खास पल की तस्वीरें खींचने के लिए भी कहा था। रणबीर ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्हें लगा था कि आलिया के लिए तस्वीरें जरूरी होंगी, ताकि वो उन्हें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सकें।

End of Feed