बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र हाल ही में रिलीज हुई जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाया। फिल्म हिट साबित हुई, हालांकि इसे मिले जुले रिव्यू मिले। दोनों ने फिल्म को काफी प्रमोट किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट के बारे में बात की और बताया कि पत्नी आलिया के साथ एक ही बिस्तर पर सोना उनके लिए किसी टास्क से कम नहीं है।
ranbir kapoor and alia bhatt
रणबीर को होती है ये परेशानी
दरअसल इंटरव्यू में रणबीर से पूछा गया कि वो आलिया के बारे में कुछ ऐसा बताएं, जिसे वो बर्दाश्त करते हैं। इसपर रणबीर ने कहा कि जब आलिया सोती हैं तब वो तिरछी होने लगती हैं और उनके (रणबीर) पास जगह कम होती जाती है। रणबीर के मुताबिक आलिया का सिर कहीं और उनके पैर कहीं होते हैं। वहीं बिस्तर के कोने पर सो रहे रणबीर को सोने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
आलिया को पति की इस आदत से है दिक्कत
बॉलीवुड बबल से बात करते हुए जब यही सवाल आलिया से पूछा गया कि रणबीर के बारे में वो कौन सी चीज है जिसे वो बर्दाश्त करती हैं तो उन्होंने कहा कि उन्हें रणबीर का चुप रहना पसंद है। आलिया ने कहा कि रणबीर गुड लिसनर हैं लेकिन वो इसी आदत को बर्दाश्त भी करती हैं क्योंकि कई बार आलिया चाहती हैं कि रणबीर कुछ रिएक्ट करें लेकिन वो ऐसा नहीं करते।
जल्द बनेंगे पेरेंट्स
मालूम हो कि आलिया और रणबीर ने करीब पांच साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इस साल अप्रैल महीने में शादी की थी। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी के करीब ढाई महीने बाद सोशल मीडिया के जरिए आलिया ने फैंस को यह जानकारी दी कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनेंगी।
