जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड ऐश' के साथ आएगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का प्रोमो, गदगद हुए फैंस

Ramayana 3D promo: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बीच रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का प्रोमो जल्द ही रिलीज होने वाला है।

Ramayana 3D promo: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं एक्ट्रेस श्रीवल्ली मूवी में माता सीता के रोल में दिखाई देंगी। बता दें कि मेकर्स फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। फिल्म को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा बेताब हैं। इस बीच फिल्म रामायण को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का प्रोमो जल्द ही रिलीज होने वाला है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

ramayana 3d promo

Pic Credit- IMDb

जेम्स कैमरन की फिल्म के साथ आएगा रामायण का प्रोमो

जेम्स कैमरन की फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 19 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म रामायण का 3 मिनट का 3D प्रोमो 19 दिसंबर से अवतार के साथ थिएटर्स में लगेगा। सेंसर बोर्ड ने इसे पास कर दिया है। फिल्म रामायण का 3 मिनट का 3D प्रोमो 19 दिसंबर से अवतार के साथ थिएटर्स में लगेगा। सेंसर बोर्ड ने इसे पास कर दिया है। रामायण: द इंट्रोडक्शन में रणबीर कपूर भगवान राम, माता का किरदार साई पल्लवी, सुपरस्टार यश रावण के रोल में दिखाई देंगे। वहीं सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और लारा दत्ता कैकेयी बनी हैं।

End of Feed