जल्द होंगे रणबीर कपूर की 'रामायण' के फर्स्ट लुक के दर्शन, आने वाले दिनों में मेकर्स कर रहे हैं कुछ बड़ा प्लान

Ramayana First Look out Soon: रणबीर कपूर-साई पल्लवी की अपकमिंग मूवी रामायण पड़ बड़ी जानकारी हाथ लगी है जिसे सुनकर आपका दिल खुश हो जाएगा। फिल्म का पहले लुक जल्द ही सामने आ सकता है। पुरी जानकारी के लिए यह खबर पढें और देखें कब कहां कैसे रिलीज होगया रामायण का फर्स्ट लुक।

Ramayana First Look out Soon: नमित मल्होत्रा निर्मित फिल्म रामायण( Ramayana) पिछले साल से ही चर्चा में बनी हुई है। जब से फिल्म का ऐलान हुआ है तभी से इसकी लेटेस्ट अपडेट ने फैंस के दिल में तितलियां उड़ानी शुरू कर दी है। फिल्म तो अगले साल आएगी लेकिन इससे जुड़ी कोई न कोई अपडेट लोगों के बीच चर्चा में आ ही जाती है। अब लेटेस्ट जानकारी की बात करें तो फिल्म का फर्स्ट लुक जल्द ही सामने आ सकता है। अगले महीने होने वाले विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन में फिल्म के फर्स्ट लुक से पर्दा हट सकता है। आइए बताते हैं पूरी जानकारी

Ramayana First Look out Soon

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई जियो वर्ल्ड सेंटर के वेव्स में होने वाले 1 मई से 4 मई तक विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन में रामायण फिल्म का फर्स्ट पोस्टर या फर्स्ट वीडियो लुक सामने आ सकता है। इस इवेंट में रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) और नमित मल्होत्रा( Namit Malhotra) शामिल होने वाले हैं जो फिल्म से जुड़ी अपडेट देते नजर आएंगे। मेकर्स आने वाले दिनों के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी इस पर मुहर लगनी बाकि है।

बात करें फिल्म की तैयारियों की तो इसकी घोषणा नवंबर 2024 में की गई थी। मेकर्स ने बताया था कि फिल्म 2026 में दिवाली के मौके पर आएगी और इसका दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा। फिल्म के लिए शूटिंग अप्रैल 2024 में ही शुरू हो गई थी। साउथ एक्टर यश अपने हिस्से की शूटिंग करने वाले हैं। फिल्म में रणबीर कपूर-साई पल्लवी, यश-सनी देओल,रवि दुबे-अरुण गोविल जैसे स्टार्स शामिल है। इसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं।

End Article
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्ह...

End of Feed