'Ramayana' के लिए तीरंदाजी सीख रहे हैं Ranbir Kapoor? ट्रेनिंग सेशन की पिक्स हुईं वायरल

Ranbir Kapoor's Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने फिल्म 'एनिमल' की सुपर सक्सेस के बाद अब नितेश तिवारी की 'रामायण' की तैयारियां करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि भगवान राम के किरदार को निभाने के लिए रणबीर कपूर ने तीरंदाजी सीखना शुरू कर दिया है।

Ranbir Kapoor's Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने फिल्म 'एनिमल' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अपकमिंग मूवी की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के लिए उनके साथ हाथ मिलाया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भगवान राम का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर ने नॉन-वेज खाना भी छोड़ दिया है। हाल ही में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की तीरंदाजी कोच के साथ कई पिक्स सामने आई है। इन पिक्स के वायरल होने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि फिल्म 'रामायण' (Ramayana) के लिए रणबीर कपूर ने तीरंदाजी सीखना शुरू कर दिया है।

Ranbir kapoor's Ramayana

रणबीर कपूर के फैन्स पेज पर अभिनेता की आर्चरी कोच के साथ कई पिक्स सामने आई हैं। डार्क ग्रे टी-शर्ट में रणबीर कपूर काफी डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। इन पिक्स में रणबीर कपूर को आर्चरी कोच के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी फोटो में रणबीर कपूर जिम के अंदर हेडस्टैंड करते दिखी दे रहे हैं। भगवान राम के किरदार में फिट बैठने के लिए रणबीर कपूर अपनी फिटनेस पर भी खूब ध्यान दे रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें नितेश तिवारी और उनकी टीम ने फिल्म 'रामायण' की घोषणा करने के लिए 17 अप्रैल यानी राम नवमी का दिन चुना है। फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा, वहीं दूसरी ओर साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी फिल्म में माता सीता का रोल प्ले करेंगी। मेकर्स ने यश को रावण के रोल के लिए चुना है। यह फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी।

End Article
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़...

End of Feed