'मैं इसके लायक नहीं हूं...' डर के मारे रणबीर कपूर ने ठुकरा दी थी 'रामायण'

Ranbir Kapoor Rejected Ramayana: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने बताया है कि पहले तो उन्होंने फिल्म रामायण को रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वो भगवान राम का रोल नहीं कर सकते, हालांकि बाद में उनका मन बदल गया।

Ranbir Kapoor Rejected Ramayana: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में हनुमान जयंती पर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर आउट हुआ था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। टीजर में भगवान राम के अवतार में रणबीर कपूर सुपर से ऊपर लग रहे है। इस बीच रणबीर कपूर ने फिल्म रामायण को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर-ये भी पढ़ें-रणबीर को भगवान राम के अवतार में देख परेशान हुए सुनील लहरी, कह दी बड़ी बात

ranbir kapoor rejected ramayana initially

ranbir kapoor rejected ramayana initially (pic source-instagram)

ranbir kapoor rejected ramayana initially (pic source-instagram)

फिल्म रामायण को किया था रिजेक्ट

हनुमान जयंती पर फिल्म रामायण का पहला टीजर रिलीज होते ही रणबीर कपूर का भगवान राम वाला लुक सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया। लेकिन अब रणबीर ने खुद खुलासा किया है कि जब उन्हें यह रोल ऑफर किया गया था, तो उन्होंने पहली बार मना कर दिया था। रणबीर ने कॉलिडर को दिए इंटरव्यू में बताया, 'जब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने मुझे यह रोल ऑफर किया, तो उन्होंने स्क्रिप्ट भी नहीं सुनाई। बस सीधे पूछा कि भगवान राम का रोल करने के बारे में क्या सोचते हो? डर की वजह से मेरा तुरंत जवाब था नहीं, मैं यह रोल नहीं कर सकता। मैं इसके लायक नहीं हूं।'

End of Feed