Love and War: जांबाज फाइटर पायलट बनेंगे रणबीर कपूर, लुक ने इंटरनेट पर मचाया तहलका...लोग बोले- '1000 करोड़ वाली फिल्म'

Love and War film: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से रणबीर और आलिया की फोटोज वायरल हुई थी। इस बीच रणबीर कपूर का धांसू लुक सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। आइए नजर डालते है रणबीर के लुक पर...

Ranbir Kapoor look: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। बीते दिन फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिन्हें देखकर फैंस गदगद हो गए। इस बीच रणबीर कपूर की नई तस्वीर सामने आई है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रही है। सामने आई इस फोटो को देखकर लोग ये कह रहे है कि लव एंड वॉर बॉक्स ऑफिस पर पक्का 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

ranbir kapoor look

pic credit- filmfare instagram

रणवीर कपूर का धांसू लुक हुआ आउट

फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिनमें रणबीर कपूर फाइटर पायलट के लुक में दिखाई दे रहे हैं। फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये तस्वीर लव एंड वॉर के सेट से लीक हुई है। रणबीर कपूर का ये लुक धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। लोग इस तस्वीर पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, '1000 करोड़ कमाएगी ये फिल्म।' दूसरे ने लिखा, 'रणबीर कपूर आलिया भट्ट और विक्की कौशल पर्दे पर आग लगाने वाले है।' बीते दिन सेट से आलिया भट्ट की तस्वीरें आउट हुई थी, जिनमें वो बला की खूबसूरत लग रही थी। आलिया का लुक देख फैंस गदगद हो गए थे।

End of Feed