रणबीर कपूर ने की रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' की तारीफ, बोले 'इस समय ये मेरी पसंदीदा...'

Ranbir Kapoor Praise Dhurandhar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' दर्शकों के साथ-साथ अब बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को भी पसंद आई है। हाल ही में एक लाइव सेशन के दौरान रणबीर कपूर ने इस मूवी को अपनी पसंदीदा मूवी बताया है।

Ranbir Kapoor Praise Dhurandhar: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बीते साल यानी 5 दिसंबर के दिन दुनिया भर में रिलीज हुई थी। दर्शकों की ओर से इस मूवी को भरपूर प्यार मिला। खास बात यह है कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। बॉलीवुड सेलेब्स के लेकर आम लोगों ने इस मूवी की जमकर तारीफ की। ऐसे में अब रणबीर कपूर ने शनिवार को अपने लाइफस्टाइल ब्रांड आर्क के माध्यम से एक लाइव सेशन होस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि इस समय उनकी सबसे पसंदीदा फिल्म 'धुरंधर' है।

Ranbir Kapoor Praise Dhurandhar

Pic Credit: Instagram

'धुरंधर' को रणबीर कपूर ने बताया फेवरेट मूवी

रणबीर कपूर ने इस लाइव सेशन के दौरान फैन्स से बात की। एक फैन ने रणबीर कपूर से पूछा कि उनकी करंट फेवरेट मूवी फिल्म कौन सी है। रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का नाम लिया। रणबीर कपूर ने इस मूवी की जमकर तारीफ की है। रणबीर ने कहा, 'मेरी हाल की सबसे पसंदीदा फिल्म 'धुरंधर' है। मुझे वो फिल्म बहुत पसंद आई। मुझे लगता है कि पूरी कास्ट और क्रू ने कमाल का काम किया। सिनेमा हॉल में बहुत अच्छा समय बीता।' रणबीर कपूर के अलावा राम गोपाल वर्मा और करण जौहर सहित कई सेलेब्स ने रणवीर सिंह स्टारर की तारीफ की थी। (इसे भी पढ़ें: शाहिद कपूर की बेस्ट ओपनर बनने से चूक गई 'ओ रोमियो', इन चार फिल्मों को नहीं दे पाई मात)

End of Feed