Ranbir Kapoor confirms Love & War: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी दो फिल्मों 'रामायण पार्ट 1' और 'लव एंड वॉर' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इन दोनों ही फिल्मों को लेकर रणबीर कपूर के फैन्स बेहद एक्साइटेड हैं। दोनों ही फिल्मों का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। एक तरफ रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' इस साल दिवाली के खास मौके पर दस्तक देने वाली है। वहीं दूसरी ओर 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट को लेकर असमंजस और अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में एक लाइव सेशन के दौरान 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट के स्थगित होने के बारे में बड़ा खुलासा किया है।
Pic Credit: Instagram
'लव एंड वॉर' की टल गई रिलीज डेट
हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव सेशन में रणबीर ने पुष्टि की है कि अफवाहें सच थीं। 'लव एंड वॉर' की रिलीज वाकई स्थगित हो गई है। हालांकि रणबीर कपूर ने फिल्म की रिलीज डेट बताने से इनकार कर दिया। रणबीर कपूर ने यह भी कन्फर्म कर दिया है कि 'लव एंड वॉर' को 'रामायण पार्ट वन' के बाद रिलीज किया जाएगा। इसका मतलब है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो 'लव एंड वॉर' दिसंबर 2026 में रिलीज हो सकती है। रणबीर कपूर ने अभी तक 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट को लेकर खुलासा नहीं किया है। (इस भी पढ़ें: Tu Yaa Main Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन करोड़ों में पहुंचा आदर्श-शनाया की फिल्म का कलेक्शन, देखें आंकड़े)
'लव एंड वॉर' के 'रामायण पार्ट वन' के बाद रिलीज होने से यह साउथ सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से क्लैश नहीं होने वाली है। ये दोनों ही फिल्में 19 मार्च को रिलीज होने जा रही हैं। पहले इस वीकेंड पर चार फिल्में रिलीज होने वाली थीं, जिनमें आदिवी शेष की 'डकैत' भी शामिल थी। मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही 'डकैत' की रिलीज को आगे बढ़ाया है। अब 19 मार्च का वीकेंड 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' के बीच क्लैश होने के लिए बाकी है।
