Ranbir Kapoor Birthday: 35 करोड़ के फ्लैट और तीन करोड़ की कार के मालिक हैं रणबीर, पहनते हैं 50 लाख की घड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 06:33 AM IST

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का आज (28 सितंबर) जन्मदिन है। महंगे शौक रखने वाले रणबीर कपूर के पास कई लग्‍जरी कारें हैं, बाइकें हैं।

KEY HIGHLIGHTS
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का आज है जन्मदिन।
शादी के बाद रणबीर का ये पहला जन्मदिन है।
रणबीर कपूर अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं।

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले रणबीर कपूर आज (28 सितंबर) अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आलिया भट्ट के साथ विवाह बंधन में बंधने के बाद यह रणबीर का पहला बर्थडे है। रणबीर कपूर के घर जल्द ही खुशखबरी भी आने वाली है। जल्द ही वे पिता बनने वाले हैं। फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले रणबीर कपूर बॉलीवुड के महंगे एक्टर्स में से एक हैं। उनके शौक भी काफी महंगे हैं। रणबीर कपूर अरबों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं जिनमें कई-कई करोड़ के अपार्टमेंट्स शामिल हैं। उनके जन्‍मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल और बेशकीमती चीजों के बारे में।

Ranbir Kapoor Birthday: 35 करोड़ के फ्लैट और तीन करोड़ की कार के मालिक हैं रणबीर, पहनते हैं 50 लाख की घड़ी

Vaastu Building Bandra - Rs 35 crore

रणवीर कपूर के पास मुंबई के बांद्रा की वास्‍तु बिल्डिंग में 35 करोड़ का 4 बीएचके फ्लैट है जिसे शाहरुख खान की पत्‍नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। वहीं पुणे स्थित Trump Towers Apartment में भी उनका 13 करोड़ रुपये कीमत का लग्‍जरी अपार्टमेंट है।

Audi R8 V10 - Rs 2.47 crore

बाइकों के साथ रणबीर कपूर को कारों से बेहद प्‍यार है। उनके पास सबसे पहंगी कार है Audi R8 V10 जिसकी कीमत 2.47 करोड़ रुपये है। इतना ही नहीं रणबीर के पास 2.04 करोड़ कीमत की Mercedes Benz G63 AMG भी है। साथ ही वह 1.51 करोड़ की Range Rover Sport और 1.12 करोड़ की Audi A8 के भी मालिक हैं।

End of Feed