Animal: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में एक्टर का काम जबरदस्त है। फैंस का कहना है कि एनिमल उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म है। एक्टर की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने एनिमल में बेटे के परफॉर्मेंस की तारीफ की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि काश ऋषि जी अपने बेटे की एनिमल में शानदार परफॉर्मेंस देख पाते। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर रणबीर की लंबे बालों के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, काश ऋषिजी यहां होते।
ranbir and neetu kapoor (credit pic: instagram)
फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी नीतू कपूर अपनी बहू आलिया भट्ट के साथ नजर आई थीं। आलिया ने फिल्म को खतरनाक बताया था। नीतू अपने बेटे और बहू संग हमेशा नजर आती रहती हैं।
एनिमल की सक्सेस से बेहद खुश है नीतू कपूर
एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपने परिवार के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की थ्रोबैक तस्वीर शेयर करती रहती हैं। एनिमल में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई की है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 60 करोड़ की कमाई की है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म शाहरुख खान की जवान का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।
