ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ नजर आए रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट पर एक-दूजे को लगाया गले

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 4, 2025, 09:52 AM IST

Ranbir Kapoor- Deepika Padukone Video: एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का ब्रेकअप के बाद पहली बार ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के वीडियो में क्या खास है।

Ranbir Kapoor- Deepika Padukone Video: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का एक समय पर अफेयर रहा था लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों इस तरह अलग हुए कि फिर साथ नजर नहीं आए। लेकिन इन सब रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के फैंस खुशी से झूम उठे। तो चलिए देखते हैं रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की नई वीडियो में क्या खास है।

Ranbir Kapoor- Deepika Padukone Video

Image Source: Instant Bollywood Instagram

ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ दिखे रणबीर-दीपिका

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ दिखाई दिए। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण पहले से एयरपोर्ट कार्ट में बैठी हुई नजर आ रही हैं। जैसे ही रणबीर कपूर एंट्री गेट पर पहुंचे, दीपिका पादुकोण ने उन्हें स्पॉट कर वेव किया। रणबीर कपूर ने पीछे मुड़कर स्माइल की, फिर सीधे उनके पास पहुंचे और दोनों ने एक वार्म हग शेयर किया। उसके बाद दोनों साथ ही कार्ट में बैठकर चले गए। ये सब कुछ सेकंड्स में हुआ, लेकिन फैंस के लिए तो ये सालों पुरानी मोहब्बत की यादें ताजा कर गया। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का ये वीडियो जो खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed