Ranbir - Alia : आलिया के घर इस दिन आएगा नन्हा मेहमान! मासी शाहीन के बर्थडे से जुड़ा है खास कनेक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 10:33 PM IST

Alia Bhatt Delivery Date: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आने वाले नेन्हा मेहमान को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट नजदीक आ रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपना खास ख्याल रख रही हैं।

Alia Bhatt Delivery Date: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द माता पिता बनने वाले हैं। कपल अपने आने वाले बच्चों को लेकर काफी एक्साइटेड है। प्रेग्नेंसी के बाद से आलिया सुर्खियों में छाई हुई हैं। आलिया की डिलीवरी डेट नवंबर महीने में है। हालांकि सही डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आलिया की प्रेग्नेंसी डेट 20 से 30 नवंबर के बीच हो सकती हैं। एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट आलिया की बहन शाहीन के बर्थडे के आसपास है। शाहीन का जन्मदिन 28 नवंबर को आता है। ऐसी जानकारी है कि इस बार परिवार में दो लोगों का बर्थडे साथ में सेलिब्रेट होगा।

ranbir kapoor and alia bhatt (1)

ranbir kapoor and alia bhatt (Credit pic: instagram)

ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया ने डिलीवरी के लिए मुंबई का एचएन रिलायंस अस्पताल बुक किया है। एक्ट्रेस ने 27 जून को अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर संग क्यूट फोटो शेयर की थी। फोटो में एक्ट्रेस अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। आलिया और रणबीर के बेबी का इंतजार पूरा कपूर खानदान बेसब्री से कर रहा है। आलिया ने अपने काम से ब्रेक लिया हुआ है। वो अपना खास ख्याल रख रही हैं। रणबीर भी इस समय अपनी पत्नी को अकेले नहीं छोड़ना चाहते हैं।

End of Feed