Love & War: रणबीर-आलिया-विक्की संग अंग्रेजों के आर्मी बेस में शूट करेंगे संजय लीला भंसाली

Love & War Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म लव एंड वॉर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को लेकर आए दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। इस बीच मूवी को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि जल्द ही रणबीर कपूर समेत बाकी लोग लव एंड वॉर की शूटिंग इस खास जगह करने वाले हैं।

Love & War Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म लव एंड वॉर इन दिनों चर्चा में है। जब मेकर्स ने फिल्म की घोषणा की थी तब से ही लोग मूवी के बारे में बात कर रहे हैं। खास बात तो ये है कि इस मूवी में तीन ऐसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं, जिनकी पूरे देश में फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। हाल ही में फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग मुंबई में हुई। अब ये खबर सामने आई है कि अंग्रेजों के आर्मी बेस में लव एंड वॉर की शूटिंग होने वाली है।

love and war shooting

pic credit- alia bhatt (instagram)

यहां होगी लव एंड वॉर की शूटिंग

इंडिया टूडे के रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर संजय लीला भंसाली फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग मध्य प्रदेश के ब्रिटिशकालीन आर्मी बेस पर करने वाले हैं। टीम मध्य प्रदेश में करीब 15 दिन की शूटिंग करेगी, जिसमें विक्की कौशल और रणबीर कपूर के बड़े सीन होंगे। अभी वे परमिशन का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही परमिशन मिलेगी, वे मध्य प्रदेश जाकर शूटिंग शुरू करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि जहां लव एंड वॉर की शूटिंग होगी उस शहर का नाम महू है, जिसे डॉ.भीम राव आंबेडकर नगर भी कहते हैं, ये इंदौर से 23 किमी दूर है। यहीं डॉ. बीआर आंबेडकर का जन्म हुआ था। इस शहर को 1818 में जॉन माल्कम ने इसे बसाया था। ब्रिटिश समय में ये साउथर्न कमांड का हेडक्वार्टर था। अब यहां भारतीय सेना के तीन बड़े ट्रेनिंग सेंटर हैं।

End of Feed