Ramayana का वॉर सीन हुआ लीक? धनुष-बाण से अग्नि वर्षा करते दिखे Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर स्टारर का एक सीन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो धनुष-बाण हाथों में लिए अग्नि वर्षा करते दिखाई दे रहे हैं। कई लोग इसे रामायण का लीक सीन बता रहे हैं लेकिन सच कुछ और है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंटरनेट पर वायरल हुआ रणबीर कपूर का एक सीन
  • फैंस रामायण से जोड़कर देख रहे हैं
  • असल में AI वीडियो है रणबीर कपूर का ये सीन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की रामायण इन दिनों काफी चर्चा में है। हजारों करोड़ के बजट में बन रही फिल्म रामायण देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं, जो एक्साइटमेंट सोशल मीडिया पर भी नजर आती है। यही कारण है कि रणबीर कपूर के फैंस रामायण से जुड़ी किसी भी बात पर भरोसा कर लेते हैं। अब इंटरनेट पर वायरल हो रही एक क्लिप को ही ले लीजिए, जिसे कई लोग रामायण की बता रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि फिल्म रामायण की ये क्लिप इंटरनेट पर लीक हो गई है, जो एक धमाकेदार वॉर सीन से है। हालांकि सच्चाई इससे कोसों दूर है क्योंकि ये क्लिप फिल्म रामायण की नहीं है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Nazi Germany से भिड़ गई थीं Alia Bhatt की नानी, सोनी राजदान ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा

Ramayana का वॉर सीन हुआ लीक? धनुष-बाण से अग्नि वर्षा करते दिखे Ranbir Kapoor

Ramayana का वॉर सीन हुआ लीक? धनुष-बाण से अग्नि वर्षा करते दिखे Ranbir Kapoor

इंटरनेट पर लीक हुई Ramayana की AI क्लिप

सच ये है कि रणबीर कपूर के किसी फैन ने AI की मदद से रामायण जैसी नजर आने वाली एक क्लिप तैयार की है। उसने इसे इंटरनेट पर भी पोस्ट कर दिया है। ये क्लिप इतनी रियल है कि लोग मान रहे हैं कि ये क्लिप रामायण मूवी का ही सीन है। क्लिप में रणबीर कपूर हाथों में धनुष-बाण लिए दिख रहे हैं और आसमान में उड़ रहे एक दानव पर अग्नि वर्षा कर रहे हैं। लोगों को ये क्लिप इतनी पसंद आ रही है कि वो ये सोच भी नहीं रहे हैं कि इसे AI से तैयार किया गया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत चुड़ैल Jasmine Dhunna के पीछे हाथ-धोकर पड़ गया था दाऊद इब्राहिम!! रातों-रात हो गई थी गायब

End of Feed