बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में रामायण का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। इस बीच रामायण के सेट से एक BTS क्लिप सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Exclusive: Crime Patrol 2026 में बड़ा ट्विस्ट, अजय देवगन के बाद ये एक्टर बनेगा होस्ट)
युद्ध से पहले यश और विवेक ओबेरॉय की दिखी खास दोस्ती (pic credit-twitter/instagram)
'रामायण' के सेट से सामने आया BTS वीडियो
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में यश और विवेक ओबेरॉय अहम किरदार निभा रहे हैं। पर्दे पर दोनों के किरदार एक-दूसरे से जबरदस्त मुकाबला करते नजर आएंगे, लेकिन शूटिंग के दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। हाल ही में फिल्म के सेट से एक बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में विवेक ओबेरॉय सेट पर पहुंचते हैं और यश के साथ-साथ निर्देशक नितेश तिवारी से भी गर्मजोशी से मिलते नजर आते हैं। इसके बाद तीनों कुछ समय तक सेट पर बातचीत करते हैं। वीडियो में यश और विवेक ओबेरॉय बड़े ब्लू स्क्रीन सेटअप के बीच अपने डायलॉग पढ़ते और सीन की तैयारी करते दिखाई दे रहे हैं। निर्देशक नितेश तिवारी दोनों कलाकारों को सीन समझाते हुए नजर आते हैं। इसी दौरान यश, विवेक की कलाई पकड़कर किसी सीन को समझाते दिखते हैं। दोनों कलाकारों का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
'रामायण' में यश रावण के किरदार में नजर आएंगे, जबकि विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा का रोल निभा रहे हैं। विद्युतजिह्वा राक्षस राजकुमार और शूर्पणखा के पति का किरदार है। फिल्म के ट्रेलर में भी दोनों के बीच होने वाली जबरदस्त लड़ाई की झलक दिखाई गई है। एक सीन में रावण और विद्युतजिह्वा बड़े हथियारों के साथ आमने-सामने नजर आते हैं। इस दौरान रावण बिना शर्ट के दिखाई देते हैं, जबकि विद्युतजिह्वा भारी कवच पहने हुए नजर आते हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता के किरदार में हैं। फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा और इसमें बड़े स्तर पर विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। 'रामायण' का पहला भाग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6 नवंबर और भारत में 8 नवंबर, दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाला है।
