रिलीज टलने के बाद ऑनलाइन लीक हुआ Ramayana का ट्रेलर! बताई जा रही है ये वजह

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 26, 2026, 08:33 AM IST

Ramayana Trailer Leaks Online: फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक होने का दावा किया जा रहा है। ये खबर तब सामने आई, जब मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च टालने का ऐलान किया था।

Ramayana Trailer Leaks Online: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म रामायण इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी फिल्म रामायण के ट्रेलर रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। इस खबर के सामने आने के फिल्म रामायण का ट्रेलर ऑनलाइन लीक हो गया। इस खबर ने फैंस के साथ-साथ मेकर्स को भी परेशान कर दिया था। तो चलिए जानते हैं फिल्म रामायण से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Ramayana Trailer Leaks Online

फिल्म रामायण के ट्रेलर लीक की वजह आई सामने (Image Source: Chat GPT/ AI)

इस वजह से लीक हुआ ट्रेलर

यश और रणबीर कपूर की फिल्म रामायण एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म रामायण का ट्रेलर है, जो अभी हाल ही में लीक हो गया है। अब इसको लेकर रिपोर्ट सामने आ रही है कि फिल्म रामायण का ट्रेलर क्यों लीक हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के कुछ क्लिप्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लो क्वालिटी में लीक हुए इन फुटेज में फिल्म के कई अहम सीन दिख रहे हैं। कई लोगों ने आखिरी समय में फिल्म के पोस्टपोन होने को लीक की वजह बताया है। इस बीच, मेकर्स ने वायरल वीडियोज पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया है।

End of Feed