'Ramayana' की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखा सितारों का जलवा, Alia Bhatt से Sunny Deol तक ने लूटी महफिल

'Ramayana' Special Screening: निर्माताओं ने 3 नवंबर की रात फिल्म 'रामायण' की स्पेशल स्कीनिंग होस्ट की। आलिया भट्ट से लेकर सनी देओल सहित बॉलीवुड सेलेब्स फिल्म को देखने पहुंचे।

'Ramayana' Special Screening: नितेश तिवारी ने निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर दर्शकों क्रेज हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। यह फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है। निर्माताओं ने 'रामायण' की रिलीज से पहले मुंबई में आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। आलिया भट्ट, सनी देओल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी और कुणाल कपूर जैसे सितारों ने अपनी मौजूदगी से इस खास शाम को यादगार बना दिया। रणबीर कपूर और यश की इस फिल्म को लेकर सेलेब्स के बीच भी जबरदस्त चर्चा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की सुरक्षा को लेकर AICWA चिंतित, PM मोदी से की खास मांग)

Celebs at Ramayana movie screening

'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे सेलेब्स

'रामायण' की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का जमावड़ा

मुंबई में होस्ट की गई 'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग किसी बड़े इवेंट से कम नहीं रही। इस मूवी को सेलेब्स शुरुआत से ही सपोर्ट कर रहे हैं। खास बात यह है कि 'रामायण' को देखने पहुंचे सितारों ने अपने शानदार अंदाज से सबका ध्यान खींचा। जहां कई सेलेब्स ट्रेडिशनल लुक में नजर आए, वहीं कई ने मॉडर्न फैशन का तड़का लगाया।

आलिया भट्ट ने सादगी से जीता दिल

आलिया भट्ट की खूबसूरती और सादगी ने भी फैन्स का दिल जीता। उन्होंने हल्के सेज ग्रीन रंग की साड़ी पहनी, जिसे भारी कढ़ाई वाले स्लीवलेस ब्लाउज के साथ स्टाइल किया गया था। मिनिमल मेकअप, सॉफ्ट वेवी हेयर और नाजुक एक्सेसरीज ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया। आलिया के साथ उनकी सास और दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर भी नजर आईं। दोनों रणबीर कपूर की फिल्म को सपोर्ट करने पहुंची थीं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Mookuthi Amman 2' की रिलीज से पहले Nayanthara की चेन्नई के कालीकंबल मंदिर में पूजा, देखें वीडियो)

End of Feed