Ramayana: रवि दुबे ने जमकर की रणबीर कपूर की तारीफ, कहा- 'उन्होंने अपने किरदार के लिए बहुत कुछ कुर्बान...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 25, 2025, 05:40 PM IST

Ravi Dubey on Ranbir Kapoor: नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म रामायण (Ramayana) में लक्ष्मण का किरदार कर रहे रवि दुबे (Ravi Dubey) अभी हाल ही में एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान रवि दुबे ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को लेकर एक बड़ी बात बोली है।

Ravi Dubey on Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साउथ स्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म रामायण का धांसू टीजर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब इन सब के बीच फिल्म रामायण में लक्ष्मण का किरदार कर रहे रवि दुबे (Ravi Dubey) का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान रवि दुबे ने मूवी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर कुछ ऐसा बोला जिसने हलचल मचा दी।

Ravi Dubey on Ranbir Kapoor

Image Source: IMDb

रवि दुबे ने रणबीर कपूर को लेकर कही ये बात

एक्टर रवि दुबे एक बार फिर से फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह रवि दुबे का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है, जिसमें वो फिल्म रामायण से जुड़े कई खुलासे करते नजर आए। रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान रवि दुबे ने कहा कि 'उस रोल ने मुझे पूरा बदल दिया। मुझे खुद को पूरी तरह ढालना पड़ा ताकि किरदार के साथ इंसाफ हो सके, क्योंकि ऑडियंस को तुरंत से पता चल जाता है कि कहीं आप फेक तो है। मैंने अपना पूरा रूटीन बदल दिया है। सच कहूं तो, हम सबने ऐसा किया। रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए बहुत कुछ कुर्बान किया है। ये फिल्म किसी यज्ञ से कम नहीं लगती। हम सबने पूरी ताकत झोंक दी कि किरदारों को सच्चा रखने के लिए। हम कैसे बिहेव करते हैं, रिएक्ट करते हैं, यहां तक कि बोलते कैसे हैं, सब पर ध्यान दिया है।' रवि दुबे ने आगे कहा कि 'रणबीर का एक अलग ही औरा है। वो शांत, ग्रेसफुल और पूरी तरह डेडिकेटेड हैं। उनमें एक बहुत सॉफ्ट एनर्जी है, जो शायद हर कोई महसूस करता है जो उनसे मिलता है। दूसरी तरफ, यश बहुत फ्रेंडली इंसान हैं। दोनों बिल्कुल अलग हैं, लेकिन दिल के उतने ही अच्छे।'

End of Feed