Ramayana Part 1: रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवी रामायण ( Ramayana) ने फैंस के बीच तगड़ा बज बनाया हुआ है। इसे अबतक की सबसे महंगी फिल्म भी बताया जा रहा है। नितेश तिवारी( Nitesh Tiwari) और नमित मल्होत्रा( Namit Malhotra) मिलकर फिल्म के लेवल को हर कदम पर आगे लेकर जा रहे हैं। बात इसके वीएफएक्स की या इसकी स्टारकास्ट की हर चीज को जांच-परख कर इस्तेमाल किया गया है। फिल्म के लिए स्टारकास्ट का नाम तो पहले ही सामने आ चुका है। अब इसके म्यूजिक पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। जैसा की प्रोमो में दिखाया गया था कि फिल्म के म्यूजिक का जिम्मा एआर रहमान और हंस जिमर को दिया गया है। अब इन नामों में एक और नाम जुड़ गया है जिसे सुनकर आपका दिल खुश हो जाएगा
Image Credit: Ramayana Movie/ Instagram
खबर सामने आ रही है कि इंडिया के मशहूर भजन गायक लखबीर सिंह( Lakhbir Singh) जिन्हें लक्खा भी कहा जाता है वह फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इन्होंने अपने म्यूजिक करियर में एक से बढ़कर एक भजन दिए हैं और लोगों को इनके भजन बेहद पसंद हैं। अगर वह रामायण में अपनी आवाज का जादू डालते हैं तो फैंस को ये बेहद पसंद आने वाला है। हालांकि अभी तक टीम की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है इसे हम फिलहाल एक रुमर का नाम देंगे जो सोशल मीडिया पर चल रहा है।
बात करें फिल्म रामायण के बारे में तो ये अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में मल्टीस्टार कास्ट है जो जोर-शोर से मेहनत कर रही है। रणबीर कपूर ने फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पुरी कर ली है और अब बाकि जगहों पर काम किया जा रहा है ।
