'Ramayana' पर फिल्म बनाने वालों को Mukesh Khanna की सलाह, बोले 'धर्म के साथ खिलवाड़...'

Mukesh Khanna On Ramayana Movie: दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने हालिया रिलीज हुई 'रामायण' को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि फिल्में बनाने से पहले इसकी गहरी समझ होने चाहिए।

Mukesh Khanna On Ramayana Movie: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) रिलीज को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। बड़े-बड़े सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर अब दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने एक बार फिर अपनी नाराजगी जाहिर की है। खासतौर पर माता सीता को तलवार से राक्षसों से लड़ते हुए दिखाए जाने वाले कथित दृश्यों पर उन्होंने सवाल उठाए हैं। मुकेश खन्ना ने फिल्म के 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट पर भी निशाना साधा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Juhi Chawla ने मुंबई की हवा में महसूस की अजीब 'डीजल-केरोसिन' जैसी गंध, प्रदूषण को लेकर जताई चिंता)

Mukesh Khanna On Ramayana Criticism

'रामायण' को लेकर मुकेश खन्ना ने दी सलाह (Pic Credit: Instagram)

'रामायण' में माता सीता के योद्धा रूप पर मुकेश खन्ना ने जताई नाराजगी

'शक्तिमान' और 'महाभारत' जैसे शोज के जरिए फेमस हुए मुकेश खन्ना का मानना है कि 'रामायण' एंटरटेनमेंट का विषय नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था और भावनाओं से जुड़ा महाकाव्य है। ऐसे में फिल्म बनाने से पहले इसकी कहानी और पात्रों को पर्दे पर उतारते समय सावधानी बरतनी चाहिए। न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने एक बार फिर फिल्म के निर्माताओं की आलोचना की। उन्होंने सवाल उठाया कि माता सीता को तलवार उठाकर राक्षसों से युद्ध करते हुए दिखाने की आखिर क्या जरूरत है? उनके मुताबिक धार्मिक ग्रंथों की कहानी में बदलाव करते समय फिल्म निर्माताओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

4000 करोड़ रुपये के बजट पर भी उठाए सवाल

मुकेश खन्ना ने फिल्म के कथित 4000 करोड़ रुपये के बजट पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि किसी फिल्म की सफलता सिर्फ उसके भव्य सेट, शानदार विजुअल्स या बड़े बजट से तय नहीं होती। कहानी और उससे जुड़ी भावनाएं सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं। फिल्म का बजट भले ही कितना बड़ा हो लेकिन कहानी हमेशा हावी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भव्यता की दौड़ में कहानी का असली सार और भावनाएं पीछे नहीं छूटनी चाहिए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala के गाने 'Phantom' की रिलीज पर विवाद, माता-पिता ने Saga Music पर लगाए गंभीर आरोप)

End of Feed