Ramayana Distribution Rights Deal: बॉलीवुड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण को लेकर अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। जो फैंस को फिल्म रामायण की रिलीज के लिए बेताब कर रहा हैं। अभी हाल ही में फिल्म रामायण के डायरेक्टर से जुड़ी एक खबर सामने आई थी। इन सब के बीच अब फिल्म रामायण से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस के साथ-साथ मेकर्स को भी खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म रामायण को लेकर क्या नया अपडेट सामने आया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की 'रामायण' के नाम दर्ज हुआ ये धांसू रिकॉर्ड, 10 हजार क्रू मेंबर्स वाली बनी पहली फिल्म)
'रामायण' ने तोड़ा ये रिकॉर्ड (Image Source: Ramayana Movie)
'रामायण' के मेकर्स हुई चांदी
एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह फिल्म रामायण के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को लेकर सामने आई खबर है। Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक नमित मल्होत्रा इस समय रामायण की दो पार्ट वाली फिल्म के डोमेस्टिक डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर कई बड़ी कंपनियों से बातचीत कर रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के हिंदी थिएट्रिकल राइट्स की कीमत को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिर्फ हिंदी रिलीज के राइट्स के लिए करीब 450 करोड़ रुपये की मांग की गई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ये डील 300 से 400 करोड़ रुपये के बीच भी फाइनल होती है, तो ये अपने आप में एक नया रिकॉर्ड बन सकता है। इसके बाद शाहरुख खान की फिल्म किंग का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा। खबरों के मुताबिक फिल्म किंग के लिए डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स की डील 250 करोड़ रुपये में हुई है। (ये भी पढ़ें: Ramayana Teaser Review: "2.30 मिनट रोंगटे खड़े करने के लिए काफी", दर्शकों ने रामायण की टीम को किया सलाम)
ओटीटी राइट्स को लेकर है ये खबर
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के डोमेस्टिक डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के अलावा डिजिटल राइट्स को लेकर भी खबरें चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक फिल्म की टीम सिर्फ थिएट्रिकल राइट्स ही नहीं, बल्कि डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स से भी बड़ी कमाई की उम्मीद कर रही है। इंडस्ट्री में चर्चा है कि प्रोड्यूसर ने दोनों पार्ट्स के स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए नेटफ्लिक्स की करीब 700 करोड़ रुपये की डील ठुकरा दी थी। बताया जा रहा है कि अब मेकर्स सिर्फ डिजिटल राइट्स के लिए ही करीब 1000 करोड़ रुपये की डील चाहते हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में रही फिल्म रामायण इसी साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश और सनी देओल अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म रामायण से जुड़ी इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
