Ramayana के इंग्लिश वर्जन में नहीं होगा एक भी गाना, हिंदी से 30 मिनट छोटी होगी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 18, 2026, 03:07 PM IST

Ramayana New Update: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर नया अपडेट सामने आया है। ग्लोबल दर्शकों के लिए फिल्म का अलग वर्जन तैयार किया जा रहा है।

Ramayana New Update: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की फिल्म रामायण (Ramayana) इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहने वाली है, बल्कि इसे दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है। इसी ग्लोबल रिलीज को देखते हुए मेकर्स फिल्म को अलग-अलग दर्शकों के हिसाब से तैयार कर रहे हैं। अब फिल्म के इंटरनेशनल वर्जन को लेकर ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म को लेकर नया क्या अपडेट सामने आया है।

Ramayana New Update

फिल्म रामायण को लेकर आया नया अपडेट (Image Source: Ramayana Movie)

कम किया फिल्म का टाइम

रणबीर और यश की फिल्म रामायण एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह अभी फिल्म रामायण से जुड़ी अभी हाल में सामने आई रिपोर्ट है। Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी दर्शकों के लिए तैयार किया जा रहा फिल्म का इंग्लिश कट हिंदी वर्जन से करीब 30 मिनट छोटा होगा। इतना ही नहीं, इस वर्जन में गाने भी नहीं होंगे। कुछ हिस्सों और सीन को भी छोटा किए जाने की बात सामने आई है। यानी विदेशों में रिलीज होने वाली ‘रामायण’ भारतीय दर्शकों को दिखाई जाने वाली फिल्म से थोड़ी अलग होगी। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म रामायण एक बार फिर से खबरों में है।

End of Feed