'कैकेयी' के लुक में ट्रोल हुईं Lara Dutta का 'Ramayana' के डिजाइनर्स ने किया बचाव, कही ये बात

Lara Dutta's Kaikeyi Look: 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों ने सई पल्लवी के 'माता सीता' और लारा दत्ता के 'कैकेयी' लुक पर सवाल उठाए थे। अब कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स ने एक्टर्स के लुक पर दी अपनी राय दी है।

Lara Dutta's Kaikeyi Look: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मेगा बजट मूवी 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों ने अपने रिएक्शन्स दिए। कईयों को यह ट्रेलर खूब पसंद आया तो कईयों ने 'रामायण' में एक्टर्स के कॉस्ट्यूम को लेकर उन्हें ट्रोल किया। इस ट्रेलर में 'कैकेयी' के किरदार में नजर आ रहीं लारा दत्ता को भी लोगों ने उनके कॉस्ट्यूम को लेकर ऑनलाइन ट्रोल किया। ऐसे में अब डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत नरूला ने साई पल्लवी के 'सीता' और लारा दत्ता के 'कैकेयी' लुक का बचाव करते हुए चुप्पी तोड़ी है। ट्रेलर रिलीज होने के कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई कि ये लुक महाकाव्य की आम छवि से मेल खाते हैं या नहीं? लोगों ने फिल्म के स्केल और विजुअल इफेक्ट्स की तारीफ की लेकिन कॉस्ट्यूम पर सवाल उठाए। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में 'कैकेयी' का लुक रहा। एक सीन में लारा मरून साड़ी, हरे ब्लाउज और खुले बालों में दिखीं। कुछ यूजर्स ने कहा कि ये स्टाइल 'रामायण' की रीटेलिंग के लिए बहुत मॉडर्न है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Jana Nayagan' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 300 करोड़ क्लब में Vijay स्टारर ने ली धमाकेदार एंट्री)

Lara Dutta's Kaikeyi Look

कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स ने एक्टर्स के लुक पर दी अपनी राय

कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स ने एक्टर्स के लुक पर दी अपनी राय

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कॉस्ट्यूम डिजाइनर रिम्पल नरूला ने 'कैकेयी' के लुक पर ट्रोल्स को जवाब दिया। यह नार्मल है कि फिल्म के बारे में लोगों की अलग-अलग राय आएंगी। उन्होंने बताया, 'रामायण जैसी कहानी सदियों से हमारे दिल-दिमाग में बसी हुई है। कास्टिंग, कपड़ों, विजुअल इफेक्ट्स और सही-गलत के बारे में लोग हमेशा अपनी राय देंगे। हम इसके लिए तैयार थे। हमें अपने काम के प्रति ईमानदारी बरती है।'

उन्होंने सई पल्लवी को 'सीता' के रोल में ऐसा क्यों दिखाया गया, इस बारे में भी बात की। यह फैसला इतिहास की सच्चाई पर नहीं बल्कि भावनाओं पर आधारित था। उन्होंने कहा, 'जब मैंने आंखें बंद करने के बाद माता सीता के बारे सोचा तो मैंने पुरातत्व या इतिहास के बारे में नहीं सोचा। मैं चाहती थी कि मेरी माता सीता, जो मेरे मंदिर में बैठी हैं, वैसी ही दिखें जैसी मेरे मन में हमेशा से रही हैं। यह जानबूझकर किया गया फैसला था।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: '60 से 70 लोग, एक कमोड और गंदगी...' Salman Khan ने सुनाई जेल की आपबीती)

End of Feed