निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायण रिलीज के बाद से ही लगातार बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाती जा रही है। इस लिस्ट में अब एक और रिकॉर्ड जुड़ चुका है। देश में धमाकेदार कमाई करने वाली रामायण ने विदेशी मार्केट में भी अपना दबदबा कायम कर लिया है और रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को पछाड़ दिया है। आदित्य धर की धुरंधर 2 ने रिलीज होने के बाद विदेशी मार्केट में 51 मिलियन डॉलर (475.93 करोड़ रुपये) कमाए थे। धुरंधर 2 के बाद रिलीज हुईं बिग बजट फिल्में भी ये रिकॉर्ड नहीं छू पायी थीं लेकिन रणबीर कपूर की रामायण ने ये रिकॉर्ड ध्वस्त कर जाला है। रामायण ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 59 मिलियन डॉलर (490 करोड़ रुपये) कमाए हैं। इसी के साथ रामायण अब भारत की मोस्ट सक्सेसफुल ओवरसीज मूवी बन चुकी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Oscars 2027: 104 इंटरनेशनल एलिजिबल फीचर फिल्मों में Gondhal का नाम, जारी हुई लिस्ट
Dhurandhar 2 को पछाड़कर Ramayana ने बना डाला गजब ही रिकॉर्ड
फिल्म Ramayana ने नॉर्थ अमेरिका में की धांसू कमाई
यूं तो फिल्म रामायण को विदेशों में कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है लेकिन इसने नॉर्थ अमेरिका में सबसे धांसू आंकड़े दर्ज कराए हैं। फिल्म रामायण ने नॉर्थ अमेरिका में 28.4 मिलियन डॉलर की कमाई की है। इस रीजन में धुरंधर 2 ने 28 मिलियन डॉलर कमाए थे। नॉर्थ अमेरिका रीजन में भारतीय फिल्में हमेशा अच्छा कारोबार करती आई हैं, जिसका फायदा धुरंधर 2 के बाद अब रामायण को मिला है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी रामायण यहां अच्छी कमाई करती रहेगी और एक बेहतरीन रिकॉर्ड बनाएगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Dharmendra को याद कर भावुक हुईं Hema Malini, बोलीं 'वह सिर्फ मेरे पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया...'
2028 में आएगी Ramayana 2
फिल्म रामायण की रिलीज के साथ ही मेकर्स ने ये बता दिया है कि उनकी फिल्म का सेकेंड पार्ट 2028 की दीवाली में दर्शकों के सामने होगा। रामायण सीरीज एक वीएफएक्स हैवी मूवी सीरीज है, जिस कारण मेकर्स ने इतना लम्बा समय लिया है। फिल्म रामायण के अंत में मेकर्स ने सनी देओल के किरदार हनुमान को भी पेश किया था, जो रामायण 2 में सबसे अहम होगा। दर्शक सनी पाजी को हनुमान के रूप में देखने के लिए बेचैन भी हैं।
