Ramayana: रणबीर कपूर की कास्टिंग पर Arun Govil ने दिया बड़ा बयान, बोले 'उनके अंदर संस्कार...'

Arun Govil on Ranbir Kapoor Playing Lord Ram: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नितेश तिवारी ने फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के किरदार के लिए बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को फाइनल किया है। 'रामायण' में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर अब दिग्गज अभिनेता अरुण गोविल ने कहा कि वो बहुत संस्कारी हैं।

Arun Govil on Ranbir Kapoor Playing Lord Ram: 'एनिमल' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में हरकोई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ काम करना चाहता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि नितेश तिवारी ने अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के लिए रणबीर कपूर को कास्ट किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर को पहली बार बड़े परदे पर भगवान राम का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल में देखने के लिए फैन्स ही नहीं बल्कि कई सेलेब्स की बेताब हैं। ऐसे में अब रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayana) में भगवान राम बन चुके दिग्गज अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) ने रणबीर कपूर की कास्ट पर बड़ा बयान दिया है।

Ranbir Kapoor-Arun Govil

मीडिया से बात करते हुए अरुण गोविल ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की कास्टिंग पर कहा, 'वो हो सकता है या नहीं हो सकता है वो तो समय बताएगा। पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता है किसी के बारे में। रणबीर कपूर एक अच्छे एक्टर हैं। वो एक अवॉर्ड विनिंग एक्टर हैं, जिनका जानता हूं मैं उनको वो बहुत संस्कारी बच्चे हैं। उनके अंदर मॉरल्स, संस्कार और संस्कृति है। मैंने देखा है कई बार उनको। मुझे भरोसा है कि वो अपना बेस्ट देंगे।'

End of Feed