'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर सलमान खान के गुस्सा का शिकार हो गया था लाइटमैन, शीबा चड्ढा ने किया खुलासा

Sheeba Chaddha said about Salman Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस शीबा चड्ढा ने सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि सलमान खान को गुस्सा बहुत आता है। फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट पर सलमान खान ने कुछ ऐसा कर दिया था कि जिससे एक लाइटमैन चोटिल हो गया था। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...

Sheeba Chaddha said about Salman Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस शीबा चड्ढा इन दिनों अपकमिंग फिल्म रामायण की वजह से चर्चा में बनी हुई है। शीबा चड्ढा, नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में मंथरा का किरदार निभाएंगी। ये फिल्म साल 2026 में दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच शीबा चड्ढा ने सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शीबा ने बताया कि हम दिल दे चुके सनम के सेट पर सलमान खान ने कुछ ऐसा कर दिया था कि जिससे एक लाइटमैन को चोट लग गई थी।

Sheeba Chaddha said about Salman Khan

pic credit-sheeba chaddha/salman khan (instagram)

शीबा चड्डा ने सलमान खान को लेकर कही ये बात

सिद्धार्थ कनन से बातचीत के दौरान शीबा चड्ढा ने बताया कि सलमान खान का गुस्सा बहुत खतरनाक है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे याद है हम दिल दे चुके सनम के सेट पर सलमान लड़खड़ाए और गिर गए, फिर गुस्से में सेट से चले गए। उन्होंने दरवाजा इतनी जोर से पटका कि उसके पीछे खड़ा एक बूढा लाइटमैन चोटिल हो गया। मैं तो हैरान थी, अरे बाप रे, क्या स्टार्स के साथ ऐसा होता है?' शीबा ने आगे बताया कि सलमान ने एक सीन के लिए उन्हें गले लगाने से मना कर दिया। इसके बाद संजय भंसाली को फिर से उनसे बात करनी पड़ी।

End of Feed