Ramayana में रणबीर के साथ इमोशनल सीन करते हुए रो पड़ी थीं Indira Krishnan, बताया शूटिंग का किस्सा -Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 6, 2026, 10:55 AM IST

Indira Krishnan on Ramayana Movie: ‘रामायण’ में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ काम करने वाली इंदिरा कृष्णन (Indira Krishnan) ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया है।

Indira Krishnan on Ramayana Movie: एक्टर यश (Yash) की फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा है। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं इंदिरा कृष्णन (Indira Krishnan) माता कौशल्या का रोल निभा रही हैं। रणबीर और इंदिरा इससे पहले फिल्म एनिमल (Animal) में भी साथ काम कर चुके हैं, लेकिन इस बार दोनों का रिश्ता पर्दे पर बिल्कुल अलग है। ‘एनिमल’ में इंदिरा ने रणबीर के किरदार की सास का रोल किया था, जबकि ‘रामायण’ में वो उनकी मां बनी हैं। अब इंदिरा कृष्णन ने Zoom से बात करते हुए फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक ऐसा एक्सपीरियंस बताया है, जो इस बात की झलक देता है कि मां कौशल्या और राम के बीच के सीन कितने भावुक रहे।

Indira Krishnan on Ramayana Movie

‘रामायण’ के वनवास सीन में इंदिरा कृष्णन ने नहीं इस्तेमाल किया ग्लिसरीन, रणबीर कपूर को लेकर कही ये बात (Image Source: Indira Krishnan Instagram)

वनवास वाले सीन में नहीं लिया ग्लिसरीन

फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। ल्म में एक ऐसा सीन है, जिसमें भगवान राम 14 साल के वनवास पर जाने से पहले अपनी मां माता कौशल्या (इंदिरा कृष्णन) का आशीर्वाद लेते हैं। इस सीन को लेकर इंदिरा कृष्णन ने एक खास बात बताई है। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) इस सीन को किस तरह शूट करना चाहते थे, इसे लेकर बिल्कुल साफ थे। इंदिरा कृष्णन ने बताया, 'मुझे याद है, हम वो सीन शूट कर रहे थे, जिसमें भगवान राम वनवास के लिए चले जाते हैं। नितेश जी इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट थे। उन्होंने कहा था कि मैं चाहता हूं कि जैसे ही राम कौशल्या माता के सामने से जाने वाले हों, उससे ठीक एक सेकंड पहले उनकी आंख से आंसू निकल आए। मुझे याद है कि उस शॉट के लिए मैंने ग्लिसरीन का इस्तेमाल भी नहीं किया था। मुझे लगता है कि वो सीन बिल्कुल वैसा ही आया, जैसा हम चाहते थे और मेरी आंख से आंसू ठीक उसी समय निकला। रणबीर और उस पूरे सीक्वेंस की वजह से मैं भी उस भावना को महसूस कर पा रही थी। वहां का पूरा माहौल ही कुछ ऐसा था।'

End of Feed