Ramayana 2: रणबीर कपूर की फिल्म की 60% शूटिंग हुई पूरी, पहले से भी भव्य होगा दूसरा पार्ट

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 12, 2026, 04:22 PM IST

Ramayana 2 Shooting Update: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के पहले पार्ट के बाद अब फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सिनेमैटोग्राफर ने इंटरव्यू के दौरान फिल्म की शूटिंग को लेकर खबर दी।

Ramayana 2 Shooting Update: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म की कहानी, कलाकारों के लुक और इसके शानदार विजुअल्स लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जा रहा है। पहले पार्ट में भगवान राम और रावण की कहानी के शुरुआती हिस्से को दिखाया गया है। वहीं, दूसरे पार्ट से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। अब फिल्म के सिनेमैटोग्राफर पंकज कुमार (Pankaj Kumar) फिल्म रामायण के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। तो चलिए जानते हैं कि सिनेमैटोग्राफर ने क्या कहा है।

Ramayana 2 Shooting Update

‘रामायण 2’ की 60% शूटिंग पूरी, रणबीर कपूर की फिल्म में दिखेगा हनुमान और वानर सेना का बड़ा रूप, सिनेमैटोग्राफर ने दिया अपडेट (Image Source: Ramayana Movie/ Reddit)

सिनेमैटोग्राफर ने शूटिंग को लेकर दिया अपडेट

एक्टर यश और रणबीर कपूर की फिल्म रामायण एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह फिल्म रामायण के दूसरे पार्ट को लेकर आया अपडेट है। 'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' (The Hollywood Reporter India) से बातचीत में सिनेमैटोग्राफर पंकज कुमार ने फिल्म के दूसरे पार्ट के बड़े स्तर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि 'हम पार्ट 2 की करीब 60 फीसदी शूटिंग पहले ही कर चुके हैं। वीएफएक्स और मोशन कैप्चर का काफी काम बाकी है, क्योंकि दूसरा पार्ट पहले से ज्यादा भव्य होने वाला है। इसमें कंप्यूटर से बनाए गए किरदार भी काफी ज्यादा हैं, जैसे हनुमान और पूरी वानर सेना। इन पर अभी काफी बारीकी से काम करना बाकी है।'

End of Feed