Ram Setu VS Thank God Box Office Report: बॉलीवुड के दो दमदार अभिनेता अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा आमने-समाने हैं। हालांकि एक तरफ जहां फिल्म 'थैंक गॉड' बॉक्स ऑफिस पर सुस्त चल रही है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु ने एक हफ्ते में अच्छी कमाई कर ली है। बॉलीवुड की इन दोनों ही फिल्मों को दिवाली पर रिलीज किया गया था, बावजूद इसके ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में नाकामयाब रही हैं। इस बीच साउथ की फिल्म 'कंतारा' का हिंदी डब वर्जन बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही है।
Ram Setu and Thank God Box Office Collection
राम सेतु ने थैंक गॉड को पछाड़ा
बता दें कि सोमवार को जारी हुए बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन की फिल्म ‘थैंक गॉड’ मात्र 1.35 करोड़ रुपये की कमाई कर सकी है। जिसके साथ ही रिलीज के बाद से फिल्म की सात दिनों की कुल कमाई को 28 करोड़ रुपये हो सकी है। वहीं अगर अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु की बात करें तो 'थैंक गॉड' के साथ क्लैश होने के बावजूद फिल्म ने कमाई के मामले में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिलहाल दोनों फिल्मों की कुल कमाई की बात करें तो यह राम सेतु ने 58.70 करोड़ रुपये तो थैंक गॉड ने 29.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।
‘कंतारा’ से मिल रही है कड़ी टक्कर
बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, 'थैंक गॉड' की कुल कमाई 35 करोड़ रुपये तक रहने की उम्मीद है। हाल ही में 'थैंक गॉड' के कई शो को साउथ फिल्म 'कांतारा' के हिंदी वर्जन से रिप्लेस किया गया है। बता दें कि फिल्म कंतारा ने साउथ में कुल 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है, वहीं उत्तर भारत में भी लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि अजय देवगन अब कुछ ही दिनों बाद अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 2 इसी महीने 18 नवंबर को रिलीज होने वाली है। जिसको लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।
