Ram Setu Box office Day 5: 50 करोड़ हुआ राम सेतु का कलेक्शन, 5वें दिन हुई जबरदस्त कमाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 07:39 AM IST

Ram Setu Box office Collection Day 5: सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं और यह फिल्म अब 50 करोड़ के आंकड़े के पास पहुंच चुकी है। जानें अब तक कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन।

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई 'राम सेतु' का दर्शकों का काफी समय से इंतजार था और अब इसे मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'राम सेतु' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ने ओपनिंग डे पर बेहतर शुरुआत की थी और उसके बाद से इसका कलेक्शन घटता जा रहा था। अब फिल्म 'राम सेतु' की कमाई के 5वें दिन के शुरुआती आंकड़े भी समाने आ गए हैं।

ram setu

ram setu

5वें दिन राम सेतु ने कमाए इतने करोड़

'राम सेतु' ने ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 11.4 करोड़ का कारोबार किया। तीसरे दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं चौथे दिन शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने 6.05 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं, अब पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन कुछ बेहतर हुआ है। शनिवार को आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने पांचवें दिन 7.10 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो शुक्रवार के हिसाब से ज्यादा हैं। ऐसे में वीकेंड पर फिल्म की कमाई में मामूली बढ़त देखने को मिली है और अब इसका कुल कलेक्शन 48.55 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, अब रविवार को छुट्टी के दिन भी फिल्म को कलेक्शन के मामले में फायदा मिलने की उम्मीद है।

End of Feed