Ram Setu Box Office Collection day 1: लंबे इंतजार के बाद 25 अक्टूबर को सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु रिलीज हो गई। 2022 में लगातार तीन फ्लॉप दे चुके अक्षय कुमार को अपनी आगामी फिल्म से काफी उम्मीद है लेकिन कमाई का आंकड़ा देखकर किसी चमत्कार की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। राम सेतु की कमाई पहले दिन औसत ही रही। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस कोई रिकॉर्ड कायम नहीं कर सकी और दिवाली का खासा लाभ नहीं उठा सकी। आइये जानते हैं पहले दिन कैसा रहा इस फिल्म का कलेक्शन।
अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी राम सेतु के निर्माण में करीब 215 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस फिल्म को मेकर्स ने करीब तीन हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। फिल्म का प्रमोशन भी काफी कम किया गया। इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 15.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। अपनी लागत निकालने के लिए राम सेतु को लंबा सफर तय करना होगा।
बीते साल भी दिवाली के अवसर पर अक्षय कुमार की ही फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई थी। फिल्म सूर्यवंशी ने पहले दिन ही 26.29 करोड़ रुपए की कमाई की थी। एक तरह से देखें तो राम सेतु, फिल्म सूर्यवंशी की कमाई को भी नहीं छू सकी। सूर्यवंशी को देशभर की 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, जबकि अन्य 66 देशों में इसे 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। इस साल थिएटर में रिलीज हुई अक्षय कुमार की पिछली तीन फिल्में 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षा बंधन' तीनों ही बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं।
#RamSetu starts well on Day 1 [#Diwali], especially in mass pockets… Average at bigger centres/metros… The biggg ho… t.co/XyXcrMwcKB
— ANI (@ANI) Oct 26, 2022
बता दें कि एक्शन एडवेंचर फिल्म राम सेतु में अक्षय एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म को बनाने में काफी वक्त लगा और जब जब यह फिल्म रिलीज हो गई है तो इसके लिए किया गया इंतजार सार्थक लगता है। फिल्म की कहानी में आर्कियोलॉजिस्ट बनकर अक्षय कुमार रामसेतु की वास्तविकता के प्रमाण ढूंढते नजर आ रहे हैं। समीक्षकों ने फिल्म को सराहा है।
