रकुल प्रीत सिंह के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, सैफ अली खान की रेस 4 में बनेगी लीड एक्ट्रेस!!

Rakul Preet Singh in Race 4: अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह जल्द ही सैफ अली खान के साथ रेस 4 में नजर आने वाली है। इस घोषणा ने फैंस को खुश कर दिया है। सैफ और रकुल की जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं। आइए बताते हैं फिल्म की सारी अपडेट।

Rakul Preet Singh in Race 4: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान( Saif Ali Khan) जल्द ही अपनी फेमस फ्रैन्चाइज़ रेस के पार्ट 4 से वापसी करने जा रहे हैं। पिछले साल फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने खुलासा किया था कि वह जल्द ही सैफ के साथ रेस 4 बनाने जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब नई अपडेट सामने आई है। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह इसका हिस्सा बन सकती है। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी हर जानकारी

Rakul Preet Singh in Race 4

इंडिया टुडे की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, रकुल प्रीत सिंह( Rakul Preet Singh) रमेश तौरानी ( Ramesh Taurani) के बैनर तले एक प्रोजेक्ट के लिए सैफ अली खान के साथ मिलकर काम कर रही हैं। हालांकि रिपोर्ट में साफ तौर पर यह नहीं लिखा है कि यह रेस 4 है या नहीं, हालांकि सैफ और रमेश का नाम आने पर इसकी संभावना बढ़ गई है कि रकुल फ्रैंचाइज़ी के अगले पार्ट के लिए तैयार हैं। एक सूत्र ने खुलासा किया, "रकुल रमेश तौरानी के बैनर तले एक रोमांचक नए प्रोजेक्ट के लिए सैफ अली खान के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।" अभिनेत्री कथित तौर पर एक ऐसी भूमिका निभाने के लिए रोमांचित हैं जो उन्हें उन तरीकों से चुनौती देती है जो उन्होंने पहले नहीं किए हैं। हालांकि, निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा का अभी भी इंतजार है।

End of Feed